Showing posts with label Short stories. Show all posts
Showing posts with label Short stories. Show all posts

Tuesday, November 21, 2023

बैल और चूहे की कहानी - हर जगह ताकत से काम नहीं चलता

एक बार की बात है एक गांव में एक खँडहर मकान था जिस में एक चूहा आराम से एक बिल में रहता था |

चूहा रोज आसपास के घरों में से जाकर थोड़ा-थोड़ा कर के अपना पेट भरता फिर शाम को वापस अपने बिल में लौट आता |

चूंकि उसका जीवन आसानी से कट रहा था सो उसे जितना मिलता वह उतने में ही खुश रहता |

एक दिन इसी मकान को एक किसान ने अच्छे दामों में खरीद लिया और अपना बैल इसी मकान में बाँधने लगा |

बैल चूहे की बिल की दीवार पर हमला करता हुआ !

Sunday, November 19, 2023

बिल्ली और हाथी की कहानी | A Friend in need is a friend in Deed

एक बार एक जंगल में एक हाथी रहा करता था जो कि बहुत ही ज्यादा ताकतवर था लेकिन उसको चूहों से काफी डर लगता था | 

कई बार तो छोटे-छोटे चूहे उसकी सूंड में घुस जाते और उसको परेशान करते थे |

बिल्ली और हाथी की दोस्ती की कहानी - संकट के समय में दोनों ने एक-दूसरे की किस प्रकार से मदद की |  A Friend in need is a friend in Deed story in hindi

इसी जंगल में एक बिल्ली भी रहा करती थी |

Tuesday, November 7, 2023

मित्र की सलाह - Panchtantra stories in hindi

एक बार एक गांव में एक कालू धोबी नाम का धोबी रहता था जो कि गांव के लोगों के कपड़ों को धोने के लिए पास के ही तालाब में जाया करता था | 

कालू धोबी के पास उसका एक गधा भी था जिस से वह खूब काम करवाता था और खाने के लिए चारा भी नहीं देता था |

कालू धोबी रोज रात को उस गधे को बाहर चरने के लिए खुला छोड़ देता था लेकिन आसपास घास ना मिलने के कारण वह गधा बिना कुछ खाए सिर्फ पानी पी कर अपना गुजारा करता था | 

कई दिनों से खाना ना मिलने के कारण गधा अब बहुत कमजोर भी हो गया था लेकिन धोबी उस पर बिलकुल भी दया नहीं दिखाता था |

एक रात को वह गधा चारे की खोज में इधर-उधर घूम रहा था कि उसकी मुलाक़ात एक गीदड़ से हुई |

गधे ने गीदड़ को अपनी आपबीती सुनाई

गीदड़ से गधे की इतनी बुरी हालत देखी नहीं गयी तो उसने गधे से उसकी इस दुर्बलता का कारण पूछा जिस पर गधे ने उसे सारी बात बतलायी कि कैसे उस का मालिक उस से जी भर के काम करवाता है और चारा भी नहीं देता है |

गीदड़ ने गधे को बताया कि पास में ही एक सब्जियों का बाग है जिस में सेंध लगाकर वह रोज तरह-तरह की सब्जियां खाता है और सेहत बनाता है |

गीदड़ की बात सुनकर गधे के मुँह से लार टपकने लगी और वह गीदड़ से वहां जाने की गुजारिश करने लगा | 

गधे पर दया कर के गीदड़ उसे भी बाग में ले गया जहाँ दोनों ने मिलकर खूब सब्जियां खाई और फिर गधा वापस अपने मालिक के घर आ गया व गीदड़ जंगल में चला गया  |

अब दोनों गधे और गीदड़ रोज इसी तरह बाग़ में घुसकर सब्जी खाने जाते और खूब मजे से खाते | 

धीरे-धीरे गधे का शरीर भरने लगा और अब वह दुबला-पतला ना रहकर खूब फलफूल गया | 

एक दिन उस बाग में सब्जी खाते हुए अचानक गधा मस्ती में झूमने लग गया | 

जब गीदड़ ने गधे से उसकी ख़ुशी का राज पूछा तो गधे ने बताया कि पहले वो भुखमरी की जिंदगी जी रहा था लेकिन गीदड़ की वजह से अब उसके ख़ुशी के दिन आ गए हैं इसलिए उसका मन नाचने-गाने का कर रहा है | 

यह कहते हुए गीदड़ ने कहा कि उसे इतनी ख़ुशी हो रही है कि अब वह ढेंचू-ढेंचू गायेगा |

यह सुन गीदड़ ने गधे से ऐसा करने से मना करा और चेताया कि ऐसा करने से कहीं बाग का चौकीदार जाग न जाए | 

यह सुन गधे ने गीदड़ से कहा कि शायद उसे संगीत की समझ नहीं है, अरे संगीत सुनकर अच्छे-अच्छे लोग गायक को फूलों की माला पहनाने आते हैं और वैसे भी मौका मिलते ही गायक को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए | 

यह सुनकर गीदड़ समझ गया कि गधा मूर्ख है और अगर वह भी उसके साथ रुका तो फंस जाएगा इसलिए उसने गधे से छुटकारा पाने की युक्ति निकाली |

उसने गधे से माफ़ी मांगते हुए कहा कि उसे उसकी गलती का अहसास हो गया है और अब वह भी उसके लिए माला लाना चाहता है |

गर्व से सिर ऊँचा करते हुए गधे ने गीदड़ को माला लाने की आज्ञा दे दी जिसके बाद गीदड़ तुरंत ही वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गया | 

गीदड़ के जाते ही गधे ने जोर-जोर से ढेंचू-ढेंचू गाना शुरू कर दिया जिस के कारण बाग के चौकीदार की नींद खुल गयी और उसने गधे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी |

चौकीदार ने बाग के मालिक को भी बुला लिया और बताया कि यही वह जानवर है जो कई दिनों से बाग की फसल खराब कर जाता था | 

यह सुनकर बाग के मालिक ने भी गुस्से में आकर गधे को डंडों से पीट दिया और उसको अधमरा कर दिया | 

शिक्षा- अपने शुभचिंतकों की सलाह हमें अवश्य माननी चाहिए | 

यह भी पढ़ें-



Wednesday, November 1, 2023

संगत का असर - पंचतंत्र की कहानी

एक बार की बात है एक जंगल में एक आदिवासी कबीला रहता था जो कि काफी खूँखार माना जाता था | 

इस कबीले का एक सरदार भी था जिसको चिड़िया पालने का काफी शौक था और उसके पास कई प्रकार की चिड़ियों का संग्रह भी था जिन्हें उसने पिंजरों में कैद कर रखा था | 

एक दिन शिकार पर जाते हुए उस सरदार ने दो तोते देखे जो जंगल के तालाब के पास विचरण कर रहे थे |

कबीले का सरदार तोतों को तालाब के पास विचरण करते हुए देखता है |

Wednesday, June 7, 2023

चतुर ब्राह्मण और एक राक्षस की कहानी

कुछ सालों पहले एक गांव के रास्ते में एक पेड़ हुआ करता था जिसपर बमबना नाम का एक खूंखार राक्षस रहा करता था | 

वह राहगीरों को अपने जाल में फँसाकर उनके कंधे पर बैठ जाता था और मौका मिलते ही उन्हें खा जाता था |

राक्षस ब्राह्मण के कन्धों पर बैठता हुआ |

एक दिन एक ब्राह्मण उसी गांव में कथा कहने के लिए आये |

Tuesday, June 6, 2023

बहरे मेंढक की प्रेरणादायक कहानी | Inspirational story of a frog

एक तालाब में बहुत सारे मेंढक रहा करते थे लेकिन धीरे-धीरे वह तालाब सूख रहा था इसलिए मेंढकों के सरदार ने सारे मेंढकों से कहीं और चलकर बसने के लिए कहा |

सरदार ने अपने एक दूत मेंढक को उनके लिए एक अच्छा-सा नया तालाब खोजने के लिए कहा | 

दूत मेंढक ने जल्दी ही पास का ही एक तालाब ढूंढ लिया जो पानी से काफी लबालब था |

अब सरदार की बात से सेहमत होकर सभी मेंढक पास के ही दूसरे तालाब की ओर चल दिए |

मेंढक कैसे एक गहरे गड्डे से बाहर निकला ?

Friday, June 2, 2023

शेर और चूहे की कहानी

एक बार जंगल का राजा शेर बड़ी ही शांति से एक पेड़ की छाया में आराम कर रहा था तभी एक चूहा उसके आसपास आकर उछल-कूंद करने लग गया |

वह चूहा कभी उस शेर की पूँछ पर चढ़ जाता तो कभी उसके कान के पास आकर आवाज करने लगा |

इस सब से परेशान होकर शेर नींद से उठ गया और उसने अपने पंजे से चूहे को पकड़ लिया |

चूहा रस्सी का जाल काटता हुआ ताकि शेर शिकार होने से बच सके |

Saturday, May 27, 2023

चींटी और टिड्डे की कहानी - सर्द रात | hibernation

एक बार की बात है बहुत ही गर्मी पड़ रही थी, ज्यादातर जानवर खाना खा कर छांव में आराम कर रहे थे लेकिन एक चींटी एक किसान के खेत से अनाज के एक-एक दाने को बीन-बीनकर अपने बिल में ले जा रही थी |

वह रोज तेज धूप निकलने से पहले ही दाना इखट्टा करती और धूप जाने के बाद से लेकर रात को सोने तक निरंतर बस एक-एक दाना जमा कर रही थी |

चींटी धुप में अनाज के दाने को जमा(इक्खट्टा) कर रही है |

उस को यह सब करते देख उसी के बगल में रहने वाला टिड्डा उस का मजाक उड़ाता और उसे यह सब मेहनत के काम छोड़कर उसके साथ मौज-मस्ती करने के लिए कहता था |

बंदर और कौवे की कहानी

एक बार की बात है एक पेड़ पर एक कौवा अपना घोंसला बनाकर रहा करता था | 

उस का घोंसला बहुत ही सुन्दर था जिसमें वह अपने परिवार के साथ शांति से रहा करता था | इसी पेड़ पर एक बंदर भी रहता था जो इस पेड़ की एक डाल से दूसरी डाल पर उछलता-कूदता रहता था |

बन्दर और कौवा बारिश में भीगते हुए |

एक दिन बहुत ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी | 

Friday, May 26, 2023

बोलने वाली गुफा की कहानी:शेर और गीदड़

एक बार की बात है जंगल का राजा शेर बहुत ही बूढ़ा और कमजोर हो गया था जिसकी वजह से ना तो वह शिकार कर पा रहा था और ना ही उसे कुछ खाने के लिए मिल रहा था |

कमजोरी और भूखे पेट वह चल भी नहीं पा रहा था तो उसने सोचा क्यों ना थोड़ा आराम कर लिया जाए और सोचा जाए कि कैसे किसी जानवर का शिकार किया जाये |

शेर और गीदड़ की कहानी

वह यह सब सोच ही रहा था कि उसे अपने सामने एक गुफा दिखी |

उसने अनुमान लगाया कि जरूर यह गुफा किसी जंगली जानवर ने अपनी सुरक्षा के लिए बनाई होगी और यहाँ पर वह छिपा रहता होगा तो क्यों ना अंदर जाकर उस का शिकार कर के उसे खाया जाये |

Wednesday, May 24, 2023

खटमल और जूं की कहानी

एक बार की बात है एक बड़े से राज्य के राजा के शयनकक्ष में एक जूं रहती थी |

रोज जब राजा गहरी नींद में सो जाता था तो वह धीरे से उसके पास जाकर उसका खून चूसकर वापस अपने स्थान पर चली जाती थी |

कई दिनों तक ऐसा ही चलता रहा लेकिन एक दिन पूरे रज्य में बहुत ही तेज आंधी चल रही थी जिसके कारण एक खटमल उड़कर राजा के शयनकक्ष में जा पहुंचा | 

राजा का इतना सुन्दर शयनकक्ष देखकर उसके होश उड़ गए |


अचानक उस जूं की नजर उस खटमल पर पड़ी और उसने खटमल को वहां से जाने के लिए कहा |

Monday, May 22, 2023

राजा और उसका मूर्ख बन्दर

एक बार की बात है, एक राजा था जिसने एक बन्दर पाल रखा था | 

वह बन्दर राजा की सभी आज्ञा का पालन करता था और राजा पर कोई भी संकट नहीं आने देता था | 

जब राजा खाना खाता तो वह बन्दर पहले चख कर देखता कि कहीं खाने में जहर तो नहीं और फिर ही राजा को खाना खाने देता और तो और जब राजा विश्राम करते तो वो उनके लिए पंखे से हवा भी करता ताकि राजा बिना किसी परेशानी के सो सकें |

राजा और तलवार लिए मुर्ख बन्दर

Saturday, May 20, 2023

सोने की कुल्हाड़ी:ईमानदार लकड़हारे की कहानी

एक बार की बात है, एक गांव में एक ईमानदार लकड़हारा रहा करता था | वह रोज जंगल में जाकर सूखे पेड़ ढूँढता और उनकी लकड़ी काटता और उस से मिले पैसों से अपने घर का खर्चा चलाता |

एक बार वह पूरे जंगल में खूब घूमा लेकिन उसे सूखा हुआ पेड़ कहीं भी नहीं मिला, चलते-चलते उसका गला भी सूख गया था तो वह एक तालाब के पास जाकर पानी पीने लग गया | 

जब वह पानी पी ही रहा था तो उसकी नजर तालाब के दूसरी तरफ के एक सूखे पेड़ पर पड़ी और वह पानी पीने के तुरंत बाद तालाब के दूसरी ओर जाकर उस पेड़ पर चढ़ गया व उसकी सूखी हुई टहनियाँ काटने लगा |

उसने पेड़ बस काटना शुरू किया ही था कि उसकी कुल्हाड़ी उसके हाथ से फिसलकर उस तालाब में जा गिरी |

ईमानदार लकड़हारे की कहानी जो सूखे हुए पेड़ ही काटता है |

Wednesday, May 17, 2023

लालची कुत्ते और रोटी की कहानी

एक बार की बात है एक कुत्ता कई दिनों से भूखा था, रोटी ना मिलने के कारण वह पानी पीकर ही अपना पेट भर रहा था |

एक बार गांव से बाहर जाने वाले रास्ते पर उसे एक स्थान पर एक सूखी रोटी पड़ी दिखी जिसे देखकर वह उसको खाने के लिए दौड़ा |

पुल को पार करते समय कुत्ते की रोटी पानी में गिरी |

Thursday, November 10, 2022

Gautam Buddha aur Angulimaal | गौतम बुद्ध और डाँकू अंगुलिमाल

एक बार की बात है भगवान् गौतम बुद्ध अपने शिष्यों के साथ पदयात्रा कर रहे थे, रास्ते में जो भी गांव पड़ते थे वह वहाँ के लोगों को उपदेश भी देते थे | 

अंगुलिमाल डाकू  बुद्ध की कहानी

एक दिन वह मगध राज्य के जंगलों से होकर गुजर रहे थे और पास के गांव में उपदेश देने के लिए रुके, परन्तु ग्रामवासियों को उपदेश देते समय उन्होंने महसूस किया कि वहाँ के लोग काफी डरे-सहमे से रहते हैं और किसी कारणवश परेशान हैं |

Monday, September 26, 2022

बंदर,दो बिल्लियाँ और रोटी की कहानी !

एक बार की बात है एक जंगल में कई प्रकार के जानवर रहा करते थे- खरगोश,हिरन,कुत्ता,हाथी,बिल्ली,बन्दर,भालू आदि |

रोटी के पीछे बिल्लियों में झगड़ा !

Sunday, January 16, 2022

चालाक गधे और शेर की कहानी

एक बार की बात है एक गधा था जिसकी माँ ने उसे प्रशिक्षण लेने अपने मुँहबोले भाई घोड़े के पास भेज दिया था जिसके कारण वह अपने साथियों की तरह मुर्ख ना होकर चालाक बन गया था | 

गधे ने चालाकी से खुद को शेर से बचाया |

Wednesday, December 29, 2021

खरगोश और कछुए की कहानी

बहुत समय पहले की बात है, एक जंगल में कई सारे जानवर आपस में मिलकर रहते थे, बसंत का मौसम चल रहा था तो सभी जानवर एक दूसरे के साथ खेलते और मस्ती करते थे |

उन्हीं जानवरों में से एक था खरगोश जो बड़ा ही फुर्तीला था और बहुत तेज दौड़ता था लेकिन उसे अपनी इस काबिलियत पर बड़ा ही घमंड था | 

खरगोश और कछुए की दौड़

खरगोश कम तेज दौड़ने वाले जानवरों का मजाक भी उड़ाता था और बाकी जानवरों को अपने साथ दौड़ने के लिए चुनौती भी देता था |

Monday, December 27, 2021

प्यासा कौवा:Thristy crow story in hindi

एक बार की बात है,गर्मी का मौसम चल रहा था और धूप भी काफी तेज निकल रही थी जिसके कारण सभी पशु-पक्षी पेड़ की छाया में आराम कर रहे थे |

उन्हीं में से एक कौवा था जिसको बहुत प्यास लगी थी लेकिन उसे अपने आस-पास कहीं भी पानी नहीं मिल रहा था तो वह पानी की तलाश में आसमान में उड़ने लगा और पानी की तलाश करने लग गया |

प्यासे कौवे की कहानी