Showing posts with label For kids. Show all posts
Showing posts with label For kids. Show all posts

Tuesday, November 21, 2023

बैल और चूहे की कहानी - हर जगह ताकत से काम नहीं चलता

एक बार की बात है एक गांव में एक खँडहर मकान था जिस में एक चूहा आराम से एक बिल में रहता था |

चूहा रोज आसपास के घरों में से जाकर थोड़ा-थोड़ा कर के अपना पेट भरता फिर शाम को वापस अपने बिल में लौट आता |

चूंकि उसका जीवन आसानी से कट रहा था सो उसे जितना मिलता वह उतने में ही खुश रहता |

एक दिन इसी मकान को एक किसान ने अच्छे दामों में खरीद लिया और अपना बैल इसी मकान में बाँधने लगा |

बैल चूहे की बिल की दीवार पर हमला करता हुआ !

Monday, November 20, 2023

बड़ों का मार्गदर्शन जरुरी है - डुग्गु बंदर की कहानी

एक बार की बात है एक जंगल में बंदरों की एक टोली रहा करती थी | 

इसी टोली में एक डुग्गु नाम का चालाक बन्दर रहता था | डुग्गु काफी जिज्ञासु बन्दर था और नए-नए प्रयोग करना उसकी आदत थी |

अपनी इसी जिज्ञासा के चलते डुग्गु अन्य बंदरों की अपेक्षागत बहुत ही तेज-तर्रार था और तरह-तरह से कलमंडी खा कर पेड़ों पर करतब भी दिखाया करता  था | 

पेड़ और डाली पर झूलता हुआ डुग्गु बन्दर

अपनी काबिलियत के चलते डुग्गु बंदर किसी और को अपने सामने गिनता तक नहीं था और अपनी ही मर्जी से सभी काम करता था, उसे जिस भी काम को करने के लिए मना किया जाता उसे तो वह जरूर ही करता था |

Sunday, November 19, 2023

बिल्ली और हाथी की कहानी | A Friend in need is a friend in Deed

एक बार एक जंगल में एक हाथी रहा करता था जो कि बहुत ही ज्यादा ताकतवर था लेकिन उसको चूहों से काफी डर लगता था | 

कई बार तो छोटे-छोटे चूहे उसकी सूंड में घुस जाते और उसको परेशान करते थे |

बिल्ली और हाथी की दोस्ती की कहानी - संकट के समय में दोनों ने एक-दूसरे की किस प्रकार से मदद की |  A Friend in need is a friend in Deed story in hindi

इसी जंगल में एक बिल्ली भी रहा करती थी |

Tuesday, November 14, 2023

बुद्धिमान केंकड़ा- पंचतंत्र की कहानियां

एक बार एक जंगल में कई सौ चिड़िया एक बड़े  बरगद के पेड़ पर अपना घोंसला बनाकर रहती थीं | 

चूँकि बरगद का पेड़ काफी बड़ा था इसलिए सभी चिड़िया अपने बच्चों को वहीँ रखतीं थीं | 

एक बार एक सांप उस बरगद के पेड़ के नीचे रहने आ गया और उसने वहां अपना बिल बना लिया | 

धीरे-धीरे वह सांप बरगद के पेड़ के पास के तालाब के कीड़े-मकोड़ों को खाने लगा लेकिन उस से उसका पेट नहीं भरता था |

फिर एक दिन वह सांप बरगद के पेड़ की टहनियों पर चढ़ गया और उन चिड़ियों के घोंसले में रह रहे उनके बच्चों को खाने लगा | 

बुद्धिमान केंकड़ा, चिड़िया, सांप और नेवला !

अब रोज वह सांप किसी न किसी घोंसले में हमला कर के चिड़िया के बच्चों को मार देता था | 

Tuesday, November 7, 2023

मित्र की सलाह - Panchtantra stories in hindi

एक बार एक गांव में एक कालू धोबी नाम का धोबी रहता था जो कि गांव के लोगों के कपड़ों को धोने के लिए पास के ही तालाब में जाया करता था | 

कालू धोबी के पास उसका एक गधा भी था जिस से वह खूब काम करवाता था और खाने के लिए चारा भी नहीं देता था |

कालू धोबी रोज रात को उस गधे को बाहर चरने के लिए खुला छोड़ देता था लेकिन आसपास घास ना मिलने के कारण वह गधा बिना कुछ खाए सिर्फ पानी पी कर अपना गुजारा करता था | 

कई दिनों से खाना ना मिलने के कारण गधा अब बहुत कमजोर भी हो गया था लेकिन धोबी उस पर बिलकुल भी दया नहीं दिखाता था |

एक रात को वह गधा चारे की खोज में इधर-उधर घूम रहा था कि उसकी मुलाक़ात एक गीदड़ से हुई |

गधे ने गीदड़ को अपनी आपबीती सुनाई

गीदड़ से गधे की इतनी बुरी हालत देखी नहीं गयी तो उसने गधे से उसकी इस दुर्बलता का कारण पूछा जिस पर गधे ने उसे सारी बात बतलायी कि कैसे उस का मालिक उस से जी भर के काम करवाता है और चारा भी नहीं देता है |

गीदड़ ने गधे को बताया कि पास में ही एक सब्जियों का बाग है जिस में सेंध लगाकर वह रोज तरह-तरह की सब्जियां खाता है और सेहत बनाता है |

गीदड़ की बात सुनकर गधे के मुँह से लार टपकने लगी और वह गीदड़ से वहां जाने की गुजारिश करने लगा | 

गधे पर दया कर के गीदड़ उसे भी बाग में ले गया जहाँ दोनों ने मिलकर खूब सब्जियां खाई और फिर गधा वापस अपने मालिक के घर आ गया व गीदड़ जंगल में चला गया  |

अब दोनों गधे और गीदड़ रोज इसी तरह बाग़ में घुसकर सब्जी खाने जाते और खूब मजे से खाते | 

धीरे-धीरे गधे का शरीर भरने लगा और अब वह दुबला-पतला ना रहकर खूब फलफूल गया | 

एक दिन उस बाग में सब्जी खाते हुए अचानक गधा मस्ती में झूमने लग गया | 

जब गीदड़ ने गधे से उसकी ख़ुशी का राज पूछा तो गधे ने बताया कि पहले वो भुखमरी की जिंदगी जी रहा था लेकिन गीदड़ की वजह से अब उसके ख़ुशी के दिन आ गए हैं इसलिए उसका मन नाचने-गाने का कर रहा है | 

यह कहते हुए गीदड़ ने कहा कि उसे इतनी ख़ुशी हो रही है कि अब वह ढेंचू-ढेंचू गायेगा |

यह सुन गीदड़ ने गधे से ऐसा करने से मना करा और चेताया कि ऐसा करने से कहीं बाग का चौकीदार जाग न जाए | 

यह सुन गधे ने गीदड़ से कहा कि शायद उसे संगीत की समझ नहीं है, अरे संगीत सुनकर अच्छे-अच्छे लोग गायक को फूलों की माला पहनाने आते हैं और वैसे भी मौका मिलते ही गायक को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए | 

यह सुनकर गीदड़ समझ गया कि गधा मूर्ख है और अगर वह भी उसके साथ रुका तो फंस जाएगा इसलिए उसने गधे से छुटकारा पाने की युक्ति निकाली |

उसने गधे से माफ़ी मांगते हुए कहा कि उसे उसकी गलती का अहसास हो गया है और अब वह भी उसके लिए माला लाना चाहता है |

गर्व से सिर ऊँचा करते हुए गधे ने गीदड़ को माला लाने की आज्ञा दे दी जिसके बाद गीदड़ तुरंत ही वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गया | 

गीदड़ के जाते ही गधे ने जोर-जोर से ढेंचू-ढेंचू गाना शुरू कर दिया जिस के कारण बाग के चौकीदार की नींद खुल गयी और उसने गधे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी |

चौकीदार ने बाग के मालिक को भी बुला लिया और बताया कि यही वह जानवर है जो कई दिनों से बाग की फसल खराब कर जाता था | 

यह सुनकर बाग के मालिक ने भी गुस्से में आकर गधे को डंडों से पीट दिया और उसको अधमरा कर दिया | 

शिक्षा- अपने शुभचिंतकों की सलाह हमें अवश्य माननी चाहिए | 

यह भी पढ़ें-



Wednesday, November 1, 2023

संगत का असर - पंचतंत्र की कहानी

एक बार की बात है एक जंगल में एक आदिवासी कबीला रहता था जो कि काफी खूँखार माना जाता था | 

इस कबीले का एक सरदार भी था जिसको चिड़िया पालने का काफी शौक था और उसके पास कई प्रकार की चिड़ियों का संग्रह भी था जिन्हें उसने पिंजरों में कैद कर रखा था | 

एक दिन शिकार पर जाते हुए उस सरदार ने दो तोते देखे जो जंगल के तालाब के पास विचरण कर रहे थे |

कबीले का सरदार तोतों को तालाब के पास विचरण करते हुए देखता है |

Wednesday, May 31, 2023

मूर्ख कछुए की कहानी

एक बार की बात है, एक तालाब में एक कछुआ रहता था जो काफी बूढ़ा था और काफी भोला भी था |

उसमें सभी अच्छी आदतें थीं बस एक ही बुरी आदत थी कि वह बोलता बहुत ज्यादा था |

एक बार एक हंस का जोड़ा पानी पीने के लिए उसी तालाब के पास आया जहाँ दोनों की मुलाकात इसी कछुए से हुई |

हंस और मुर्ख कछुआ

कछुए ने उन हंसो को देखा तो उनसे बातें करना शुरू कर दिया |

Monday, May 29, 2023

चींटी और कबूतर की कहानी

एक बार की बात है एक तालाब के पास एक चींटी रहती थी, वह रोज पानी पीने के लिए उस तालाब के किनारे पर जाती थी लेकिन एक दिन पानी पीते-पीते ही वह तालाब में गिर पड़ी और डूबने लगी |

पास के ही एक पेड़ पर बैठा एक कबूतर यह सब देख रहा था |

कबूतर चींटी को डूबने से बचाते हुए |

चींटी को पानी में डूबते देख उस कबूतर ने पेड़ का एक पत्ता पानी में उस चींटी के पास डाल दिया जिस पर चढ़ कर चींटी ने अपनी जान बचाई |

मोम का शेर:अकबर बीरबल की कहानी

एक बार की बात है, दूर के एक राज्य फारस से एक जादूगर राजा अकबर के दरबार में पहुँचा |

दरअसल फारस के राजा ने राजा अकबर के बुद्धि-कौशल को जांचने के लिए ही अपने एक दूत को जादूगर बनाकर भेजा था |

राजा के दरबार में पहुंचकर उसने राजा को प्रणाम किया और राजा के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी |

अकबर ने हामी भर दी और अपने सभी मंत्री और सेवकों को भी दरबार में बुला लिया ताकि वह भी जादू देख सकें |

अकबर के दरबार में जादूगर और पिंजरे में उसका मोम का शेर |

उस जादूगर ने तरह-तरह के जादू दिखाकर राजा अकबर के साथ-साथ बाकी सब का भी मन मोह लिया |

Saturday, May 27, 2023

चींटी और टिड्डे की कहानी - सर्द रात | hibernation

एक बार की बात है बहुत ही गर्मी पड़ रही थी, ज्यादातर जानवर खाना खा कर छांव में आराम कर रहे थे लेकिन एक चींटी एक किसान के खेत से अनाज के एक-एक दाने को बीन-बीनकर अपने बिल में ले जा रही थी |

वह रोज तेज धूप निकलने से पहले ही दाना इखट्टा करती और धूप जाने के बाद से लेकर रात को सोने तक निरंतर बस एक-एक दाना जमा कर रही थी |

चींटी धुप में अनाज के दाने को जमा(इक्खट्टा) कर रही है |

उस को यह सब करते देख उसी के बगल में रहने वाला टिड्डा उस का मजाक उड़ाता और उसे यह सब मेहनत के काम छोड़कर उसके साथ मौज-मस्ती करने के लिए कहता था |

बंदर और कौवे की कहानी

एक बार की बात है एक पेड़ पर एक कौवा अपना घोंसला बनाकर रहा करता था | 

उस का घोंसला बहुत ही सुन्दर था जिसमें वह अपने परिवार के साथ शांति से रहा करता था | इसी पेड़ पर एक बंदर भी रहता था जो इस पेड़ की एक डाल से दूसरी डाल पर उछलता-कूदता रहता था |

बन्दर और कौवा बारिश में भीगते हुए |

एक दिन बहुत ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी | 

Thursday, May 25, 2023

एक बकरे और दो बैलों की कहानी

एक बार की बात है एक गाँव में एक किसान रहता था जिसके पास एक बकरा और दो बैल थे |

उन दोनों बैलों से वह अपने खेतों में हल चलवाता था और उनकी सहायता से कोल्हू भी चलाता था |

दोनों बैल दिन भर काम करते थे पर फिर भी उन्हें रुखा-सूखा ही खाना पड़ता था | दोनों बैल ज्यादा काम कर कर के काफी कमजोर भी हो गए थे |

बकरे और दो बैलों की कहानी |

इधर दूसरी तरफ उस किसान का बकरा दिन भर बस घास ही चरता रहता था जिसके कारण वह काफी मोटा भी हो गया था |

एक दिन किसान ने हल चलाने के बाद दोनों बैलों को एक खूंटे से बाँध दिया और वह बकरा घास चरते-चरते उन बैलों के पास जा पहुँचा |

Tuesday, May 23, 2023

सारस और लोमड़ी की कहानी:जैसे को तैसा

एक बार की बात है, जंगल में एक सारस(crane) और एक लोमड़ी(fox)रहते थे और समय रहते दोनों में अच्छी-खासी दोस्ती हो गयी थी |

लोमड़ी बहुत ही चतुर-चालाक थी परन्तु सारस बहुत ही सीधा-साधा और विनम्र स्वाभाव का था |

कैसे सारस ने लोमड़ी को सबक सिखाया |

लोमड़ी चतुर थी इसलिए सारस का खूब फायदा उठाती थी, वह उस की मदद से शिकार ढूँढती और खुद को शिकार होने से भी बचाती थी |

Sunday, May 21, 2023

बीरबल की जादुई छड़ी

एक बार की बात है, राजा अखबर आगरा के किले में अपने दरबार में बैठकर सभी प्रजा की फरियादें सुन रहे थे तभी वहाँ शहर का एक मशहूर सुनार एक फ़रियाद लेकर आता है | 

सुनार बताता है कि वह दो दिन के लिए पास के शहर में व्यापार करने गया था और अपनी दुकान को अपने चार नौकरों के हवाले छोड़कर गया था लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी तिजोरी में से 4 सोने के सिक्के गायब हैं |

बीरबल ने राजा अकबर के आदेश पर सुनार की मदद की |

अब वह पता नहीं लगा पा रहा है कि उसके यह सिक्के किसने चुराए हैं इसलिए वह राजा से मदद मांगने आया है |

Saturday, May 20, 2023

सोने की कुल्हाड़ी:ईमानदार लकड़हारे की कहानी

एक बार की बात है, एक गांव में एक ईमानदार लकड़हारा रहा करता था | वह रोज जंगल में जाकर सूखे पेड़ ढूँढता और उनकी लकड़ी काटता और उस से मिले पैसों से अपने घर का खर्चा चलाता |

एक बार वह पूरे जंगल में खूब घूमा लेकिन उसे सूखा हुआ पेड़ कहीं भी नहीं मिला, चलते-चलते उसका गला भी सूख गया था तो वह एक तालाब के पास जाकर पानी पीने लग गया | 

जब वह पानी पी ही रहा था तो उसकी नजर तालाब के दूसरी तरफ के एक सूखे पेड़ पर पड़ी और वह पानी पीने के तुरंत बाद तालाब के दूसरी ओर जाकर उस पेड़ पर चढ़ गया व उसकी सूखी हुई टहनियाँ काटने लगा |

उसने पेड़ बस काटना शुरू किया ही था कि उसकी कुल्हाड़ी उसके हाथ से फिसलकर उस तालाब में जा गिरी |

ईमानदार लकड़हारे की कहानी जो सूखे हुए पेड़ ही काटता है |

Friday, May 19, 2023

एकता में बल:किसान और उसके चार पुत्रों की कहानी

एक बार की बात है, एक गांव में एक बहुत ही धनी किसान रहता था, उसके 4 पुत्र थे जो उसकी सभी आज्ञा का पालन किया करते थे |

उसके जीवन में सब कुछ बढ़िया चल रहा था परन्तु एक बात उसे हमेशा खटकती थी कि उसके चारों पुत्रों में आपस में नहीं बनती थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान भी रहता था |

किसान और उसके चार पुत्रों की कहानी |

जैसे-जैसे वह बूढ़ा होता जा रहा था उसकी यह चिंता और बढ़ती जा रही थी, उसे पता था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो बाहर वाले इन चारों का फायदा उठा लेंगे | 

Wednesday, May 17, 2023

लालची कुत्ते और रोटी की कहानी

एक बार की बात है एक कुत्ता कई दिनों से भूखा था, रोटी ना मिलने के कारण वह पानी पीकर ही अपना पेट भर रहा था |

एक बार गांव से बाहर जाने वाले रास्ते पर उसे एक स्थान पर एक सूखी रोटी पड़ी दिखी जिसे देखकर वह उसको खाने के लिए दौड़ा |

पुल को पार करते समय कुत्ते की रोटी पानी में गिरी |

Monday, September 26, 2022

बंदर,दो बिल्लियाँ और रोटी की कहानी !

एक बार की बात है एक जंगल में कई प्रकार के जानवर रहा करते थे- खरगोश,हिरन,कुत्ता,हाथी,बिल्ली,बन्दर,भालू आदि |

रोटी के पीछे बिल्लियों में झगड़ा !

Sunday, January 16, 2022

चालाक गधे और शेर की कहानी

एक बार की बात है एक गधा था जिसकी माँ ने उसे प्रशिक्षण लेने अपने मुँहबोले भाई घोड़े के पास भेज दिया था जिसके कारण वह अपने साथियों की तरह मुर्ख ना होकर चालाक बन गया था | 

गधे ने चालाकी से खुद को शेर से बचाया |

Sunday, January 9, 2022

शेर और चालाक लोमड़ी की कहानी

बहुत समय पहले की बात है जंगल में एक खूंखार शेर रहता था,वह हर दिन किसी ना किसी मासूम जानवर का शिकार करके उसे खा जाता था | 

उससे सभी जानवर डरते थे और उसे देखकर सभी भाग जाते थे | अपने इसी आतंक के कारण उसने खुद को उस जंगल का राजा घोषित कर दिया था | 

चालाक लोमड़ी और शेर की कहानी हिंदी में