Showing posts with label Inspirational. Show all posts
Showing posts with label Inspirational. Show all posts

Thursday, December 28, 2023

सांप और चीटियों की कहानी

एक बार एक जंगल में एक सांप रहता था | उसकी रफ़्तार इतनी तेज थी कि वह पलक झपकते ही किसी भी जानवर को काट लेता था, यहाँ तक कि खरगोश जैसे तेज जानवर को भी वह मारकर खा जाता था |

वैसे तो सांप चूहे, छिपकली, मेंढक, चिड़िया आदि को ही खाता था लेकिन अब वह धीरे-धीरे बड़े जानवर जैसे कि खरगोश, गीदड़ आदि का भी शिकार करने लगा जिस के कारण सभी जानवरों में उसका खौफ बैठ गया |

कैसे चीटियों ने मिल कर एक सांप पर चढ़ाई कर दी और उसका घमंड तोड़ दिया |

Friday, December 22, 2023

राजा और उसके घोड़े की कहानी

बहुत वर्ष पहले की बात है, भारतवर्ष भूमि पर बादामपुर नाम का एक गांव हुआ करता था |

बादामपुर के राजा काफी वीर और शक्तिशाली थे और उनके पास पूरे विश्व में सबसे बेहतरीन घोड़ों की सेना भी थी |

इसी सेना में राजा का सबसे वफादार और युद्ध कौशल में निपुण एक घोडा था - भूरी |

राजा ने घोड़े को युद्ध में ले जाना बंद कर दिया |

भूरी हर युद्ध में राजा का साथ देता और राजा को जीत भी दिलाता था, और तो और युद्ध लड़ते समय भूरी को कई बार तीर भी लगे लेकिन फिर भी वह पूरे साहस के साथ युद्धभूमि में लड़ता रहता |

Friday, June 9, 2023

ना घर का ना घाट का

कुछ वर्षों पहले एक गांव में एक किसान रहता था जो काफी मेहनती था |

अपनी मेहनत से उस ने काफी धन भी अर्जित कर लिया था लेकिन काम के प्रति जुझारू होने के कारण वह तेज धूप एवं मिटटी में काम करता था और अपने शरीर का सौंदर्य खो चुका था | 

वह बूढ़ा हो गया था ,उसका रंग भी काफी काला हो गया था और त्वचा भी काफी खुरखुरी हो गयी थी | 

वो खुद चाहें कैसे भी रहता हो लेकिन अपनी पत्नी के लिए कोई भी कमी नहीं होने देता था जिसके परिणाम स्वरुप उसकी पत्नी उसके मुक़ाबले काफी सुन्दर थी |

किसान खेतों में काम करता हुआ और उसकी पत्नी घर में सजते-संवरते हुए |

Tuesday, June 6, 2023

बहरे मेंढक की प्रेरणादायक कहानी | Inspirational story of a frog

एक तालाब में बहुत सारे मेंढक रहा करते थे लेकिन धीरे-धीरे वह तालाब सूख रहा था इसलिए मेंढकों के सरदार ने सारे मेंढकों से कहीं और चलकर बसने के लिए कहा |

सरदार ने अपने एक दूत मेंढक को उनके लिए एक अच्छा-सा नया तालाब खोजने के लिए कहा | 

दूत मेंढक ने जल्दी ही पास का ही एक तालाब ढूंढ लिया जो पानी से काफी लबालब था |

अब सरदार की बात से सेहमत होकर सभी मेंढक पास के ही दूसरे तालाब की ओर चल दिए |

मेंढक कैसे एक गहरे गड्डे से बाहर निकला ?

Saturday, May 27, 2023

चींटी और टिड्डे की कहानी - सर्द रात | hibernation

एक बार की बात है बहुत ही गर्मी पड़ रही थी, ज्यादातर जानवर खाना खा कर छांव में आराम कर रहे थे लेकिन एक चींटी एक किसान के खेत से अनाज के एक-एक दाने को बीन-बीनकर अपने बिल में ले जा रही थी |

वह रोज तेज धूप निकलने से पहले ही दाना इखट्टा करती और धूप जाने के बाद से लेकर रात को सोने तक निरंतर बस एक-एक दाना जमा कर रही थी |

चींटी धुप में अनाज के दाने को जमा(इक्खट्टा) कर रही है |

उस को यह सब करते देख उसी के बगल में रहने वाला टिड्डा उस का मजाक उड़ाता और उसे यह सब मेहनत के काम छोड़कर उसके साथ मौज-मस्ती करने के लिए कहता था |

Saturday, May 20, 2023

सोने की कुल्हाड़ी:ईमानदार लकड़हारे की कहानी

एक बार की बात है, एक गांव में एक ईमानदार लकड़हारा रहा करता था | वह रोज जंगल में जाकर सूखे पेड़ ढूँढता और उनकी लकड़ी काटता और उस से मिले पैसों से अपने घर का खर्चा चलाता |

एक बार वह पूरे जंगल में खूब घूमा लेकिन उसे सूखा हुआ पेड़ कहीं भी नहीं मिला, चलते-चलते उसका गला भी सूख गया था तो वह एक तालाब के पास जाकर पानी पीने लग गया | 

जब वह पानी पी ही रहा था तो उसकी नजर तालाब के दूसरी तरफ के एक सूखे पेड़ पर पड़ी और वह पानी पीने के तुरंत बाद तालाब के दूसरी ओर जाकर उस पेड़ पर चढ़ गया व उसकी सूखी हुई टहनियाँ काटने लगा |

उसने पेड़ बस काटना शुरू किया ही था कि उसकी कुल्हाड़ी उसके हाथ से फिसलकर उस तालाब में जा गिरी |

ईमानदार लकड़हारे की कहानी जो सूखे हुए पेड़ ही काटता है |

Friday, May 19, 2023

एकता में बल:किसान और उसके चार पुत्रों की कहानी

एक बार की बात है, एक गांव में एक बहुत ही धनी किसान रहता था, उसके 4 पुत्र थे जो उसकी सभी आज्ञा का पालन किया करते थे |

उसके जीवन में सब कुछ बढ़िया चल रहा था परन्तु एक बात उसे हमेशा खटकती थी कि उसके चारों पुत्रों में आपस में नहीं बनती थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान भी रहता था |

किसान और उसके चार पुत्रों की कहानी |

जैसे-जैसे वह बूढ़ा होता जा रहा था उसकी यह चिंता और बढ़ती जा रही थी, उसे पता था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो बाहर वाले इन चारों का फायदा उठा लेंगे | 

Thursday, May 18, 2023

एकलव्य की कहानी |

हिन्दू ग्रंथों के अनुसार यह कहानी आज से हजारों साल पहले घटित हुई थी | यह कहानी महाभारत काल की कहानी है जब घर के पुत्रों को युवावस्था में अपने गुरु जी के आश्रम अथवा गुरुकुल में रहकर ही शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा ग्रहण करनी हुआ करती थी | 

सभी शिष्य अपने गुरु से सच्ची श्रद्धा और ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करते और साथ ही साथ बाकी दिनचर्या के कामों को भी करते थे जैसे- जंगल से लकड़ी इक्खट्ठी करना, अपने गुरु के साथ भोजन सामिग्री इक्खट्ठी करना, पूजा-पाठ करना, इत्यादि | 

एकलव्य धनुष बाजी करता हुआ |

Tuesday, January 4, 2022

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी-Hindi Story

एक बार की बात है एक गाँव में भोला नाम का एक किसान रहता था जो खेती कर के बड़ी ही मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा करता था |

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी और लालची किसान की कहानी

भोला की पत्नी मधु गाँव के एक सेठ के घर पर बर्तन धोने का काम करती थी | उस काम से जो पैसे मिलते उसमें से कुछ पैसे वह अपने पास जमा कर लेती बाकी अपने पति को दे देती थी |

Wednesday, December 29, 2021

खरगोश और कछुए की कहानी

बहुत समय पहले की बात है, एक जंगल में कई सारे जानवर आपस में मिलकर रहते थे, बसंत का मौसम चल रहा था तो सभी जानवर एक दूसरे के साथ खेलते और मस्ती करते थे |

उन्हीं जानवरों में से एक था खरगोश जो बड़ा ही फुर्तीला था और बहुत तेज दौड़ता था लेकिन उसे अपनी इस काबिलियत पर बड़ा ही घमंड था | 

खरगोश और कछुए की दौड़

खरगोश कम तेज दौड़ने वाले जानवरों का मजाक भी उड़ाता था और बाकी जानवरों को अपने साथ दौड़ने के लिए चुनौती भी देता था |

Monday, December 27, 2021

प्यासा कौवा:Thristy crow story in hindi

एक बार की बात है,गर्मी का मौसम चल रहा था और धूप भी काफी तेज निकल रही थी जिसके कारण सभी पशु-पक्षी पेड़ की छाया में आराम कर रहे थे |

उन्हीं में से एक कौवा था जिसको बहुत प्यास लगी थी लेकिन उसे अपने आस-पास कहीं भी पानी नहीं मिल रहा था तो वह पानी की तलाश में आसमान में उड़ने लगा और पानी की तलाश करने लग गया |

प्यासे कौवे की कहानी

Thursday, March 31, 2016

Inspirational story:Bopdev ki shiksha ek puratv kahani.

बोपदेव की शिक्षा 

नमस्कार, मित्रों आज हम जानेंगे एक साधारण लड़के बोपदेव की सफलता की कहानी ,इस कहानी के माध्यम से हम जानेंगे कुछ नई बातें और कुछ ज्ञान |

एक ज्ञान देने वाली कहानी