Showing posts with label Incidence. Show all posts
Showing posts with label Incidence. Show all posts

Thursday, December 28, 2023

सांप और चीटियों की कहानी

एक बार एक जंगल में एक सांप रहता था | उसकी रफ़्तार इतनी तेज थी कि वह पलक झपकते ही किसी भी जानवर को काट लेता था, यहाँ तक कि खरगोश जैसे तेज जानवर को भी वह मारकर खा जाता था |

वैसे तो सांप चूहे, छिपकली, मेंढक, चिड़िया आदि को ही खाता था लेकिन अब वह धीरे-धीरे बड़े जानवर जैसे कि खरगोश, गीदड़ आदि का भी शिकार करने लगा जिस के कारण सभी जानवरों में उसका खौफ बैठ गया |

कैसे चीटियों ने मिल कर एक सांप पर चढ़ाई कर दी और उसका घमंड तोड़ दिया |

Tuesday, July 25, 2023

जादुई चक्की की कहानी

एक बार की बात है समुद्र के पास के एक गांव में दो भाई रहा करते थे जिसमें से एक का नाम विजय और दूसरे का नाम संजय था |

बड़ा भाई विजय बड़ा ही आलसी एवं मतलबी व्यक्ति था जो सिर्फ अपनी ही भलाई के बारे में सोचता था लेकिन छोटा भाई संजय मेहनती व्यक्ति था और सभी का भला सोचता था |

पिताजी के जाने के बाद बड़े भाई विजय ने सारी की सारी संपत्ति हथिया ली और छोटे भाई संजय को फूटी कौड़ी भी नहीं दी और बड़ी ही मिन्नतें करने के बाद अपने घर के पास की एक कोठरी संजय को रहने के लिए दी |

तीन बौने, जादुई चक्की और संजय

अब विजय तो धन-धान्य से भरपूर था तो ऐशों-आराम की जिंदगी जीता था लेकिन संजय के पास अपने बच्चों को खिलाने के लिए भी बड़ी ही मुश्किल से मिल पाता था |

Monday, June 5, 2023

The Hare on the moon story in hindi | चाँद पर खरगोश

कुछ हजारों साल पहले एक जंगल में चार दोस्त रहते थे - खरगोश, गीदड़, बन्दर और हाथी | 

यह सभी जब बहुत ही छोटे थे तभी से इन सब की दोस्ती हो गयी थी और यह सभी एक-दूसरे को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाते थे |

चाँद पर खरगोश

एक दिन इंद्रदेव ने सोचा कि यह सभी इतना मिलजुलकर रहते हैं तो क्यों ना इन सब की परीक्षा ली जाए और देखा जाए कि कहीं किसी के मन में कोई खोट तो नहीं |

Wednesday, May 24, 2023

खटमल और जूं की कहानी

एक बार की बात है एक बड़े से राज्य के राजा के शयनकक्ष में एक जूं रहती थी |

रोज जब राजा गहरी नींद में सो जाता था तो वह धीरे से उसके पास जाकर उसका खून चूसकर वापस अपने स्थान पर चली जाती थी |

कई दिनों तक ऐसा ही चलता रहा लेकिन एक दिन पूरे रज्य में बहुत ही तेज आंधी चल रही थी जिसके कारण एक खटमल उड़कर राजा के शयनकक्ष में जा पहुंचा | 

राजा का इतना सुन्दर शयनकक्ष देखकर उसके होश उड़ गए |


अचानक उस जूं की नजर उस खटमल पर पड़ी और उसने खटमल को वहां से जाने के लिए कहा |

Saturday, April 9, 2022

भेड़िया आया! भेड़िया आया!:झूठे गडरिये की कहानी

एक बार की बात है टुणकपुर नाम के एक छोटे से गांव में मनोज नाम का एक गडरिया रहा करता था | उसके पास पूरे गांव में सबसे ज्यादा भेड़ें थीं जिन्हें वह रोज गांव के पास की पहाड़ी पर चराने के लिए ले जाया करता था |


भेड़िया आया! भेड़िया आया!- Sheapherd story in hindi (bible)

वह रोज सुबह भेड़ों को पहाड़ी पर ले जाता और पूरे दिन उन्हें चराने के बाद सीधा शाम को ही घर वापस आता |