बादामपुर के राजा काफी वीर और शक्तिशाली थे और उनके पास पूरे विश्व में सबसे बेहतरीन घोड़ों की सेना भी थी |
इसी सेना में राजा का सबसे वफादार और युद्ध कौशल में निपुण एक घोडा था - भूरी |
भूरी हर युद्ध में राजा का साथ देता और राजा को जीत भी दिलाता था, और तो और युद्ध लड़ते समय भूरी को कई बार तीर भी लगे लेकिन फिर भी वह पूरे साहस के साथ युद्धभूमि में लड़ता रहता |

