Showing posts with label Funny stories. Show all posts
Showing posts with label Funny stories. Show all posts

Tuesday, November 21, 2023

बैल और चूहे की कहानी - हर जगह ताकत से काम नहीं चलता

एक बार की बात है एक गांव में एक खँडहर मकान था जिस में एक चूहा आराम से एक बिल में रहता था |

चूहा रोज आसपास के घरों में से जाकर थोड़ा-थोड़ा कर के अपना पेट भरता फिर शाम को वापस अपने बिल में लौट आता |

चूंकि उसका जीवन आसानी से कट रहा था सो उसे जितना मिलता वह उतने में ही खुश रहता |

एक दिन इसी मकान को एक किसान ने अच्छे दामों में खरीद लिया और अपना बैल इसी मकान में बाँधने लगा |

बैल चूहे की बिल की दीवार पर हमला करता हुआ !

Monday, May 22, 2023

राजा और उसका मूर्ख बन्दर

एक बार की बात है, एक राजा था जिसने एक बन्दर पाल रखा था | 

वह बन्दर राजा की सभी आज्ञा का पालन करता था और राजा पर कोई भी संकट नहीं आने देता था | 

जब राजा खाना खाता तो वह बन्दर पहले चख कर देखता कि कहीं खाने में जहर तो नहीं और फिर ही राजा को खाना खाने देता और तो और जब राजा विश्राम करते तो वो उनके लिए पंखे से हवा भी करता ताकि राजा बिना किसी परेशानी के सो सकें |

राजा और तलवार लिए मुर्ख बन्दर

Sunday, May 21, 2023

बीरबल की जादुई छड़ी

एक बार की बात है, राजा अखबर आगरा के किले में अपने दरबार में बैठकर सभी प्रजा की फरियादें सुन रहे थे तभी वहाँ शहर का एक मशहूर सुनार एक फ़रियाद लेकर आता है | 

सुनार बताता है कि वह दो दिन के लिए पास के शहर में व्यापार करने गया था और अपनी दुकान को अपने चार नौकरों के हवाले छोड़कर गया था लेकिन जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी तिजोरी में से 4 सोने के सिक्के गायब हैं |

बीरबल ने राजा अकबर के आदेश पर सुनार की मदद की |

अब वह पता नहीं लगा पा रहा है कि उसके यह सिक्के किसने चुराए हैं इसलिए वह राजा से मदद मांगने आया है |

Monday, October 26, 2020

अंधेर नगरी चौपट राजा-Hindi Story

अंधेर नगरी चौपट राजा 

बहुत समय पहले की बात है एक शिष्य व गुरु थे जो भजन-कीर्तन व प्रभु की आराधना करते रहते थे तो एक दिन उनका देश भ्रमण का मन हुआ सो वो निकल पड़े,वे जहाँ भी जाते वहां एक कुटिया बनाकर भिक्षा मांगते और भजन करके जीवन यापन करते |

एक दिन दोनों शिष्य और गुरु एक अनोखी नगरी पहुंचे जिसका नाम अंधेर नगरी था,वहां भी उन्होंने एक बगीचे में कुटिया बना ली और सुबह-सुबह भिक्षा मांगने निकल पड़े |


भिक्षा में उन्हें कुछ आटा मिल गया सो गुरु ने शिष्य को सब्जी लेने बाजार भेज दिया मगर जैसे ही शिष्य ने सब्जियों के भाव पूछे वो चकित था क्यूंकि वहां हर सब्जी एक रूपये सेर के भाव बिक रही थी और तो और सब्जी ही नहीं बाकी सभी वस्तुएं जैसे दूध,मिठाई,चावल-अनाज सभी वस्तुएं एक रूपये सेर के भाव थीं |


अंधेर नगरी चौपट राजा -Hindi story