जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बहुत से भक्त खाटू श्याम बाबा की शरण में माथा टेकने जाते हैं और जो भी बाबा से सच्चे मन से प्रार्थना करता है बाबा उसकी अवश्य ही सुनते हैं |
खाटू श्याम मंदिर
बाबा का दरबार राजस्थान के सीकर जिले के एक कस्बे खाटू में स्थित है और यहाँ हर रोज हज़ारों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं |
असल में यह मंदिर बर्बरीक का है जो महाभारत युद्ध के महान योद्धा थे |

